Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

नेहा कक्क्ड़ और रोहनप्रीत सिंह दुबई की सड़कों पर ओपन कार में यूं मस्ती करते नजर आए, हनीमून वीडियो किया शेयर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने हाल ही में शादी रचाई है. उनकी कई तस्वीरें और वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अब नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह अपने हनीमून के लिए दुबई पहुंच गए हैं. हाल ही में सिंगर ने दुबई में अपने होटल रूम का वीडियो शेयर किया था. अब नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हनीमून के दौरान दुबई की सड़कों पर ओपन कार में घूमते नजर आए.


नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने ओपन कार में मस्ती के वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ पीछे वाली सीट पर बैठकर खूब मस्ती कर रही हैं. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


बता दें कि नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने और रोहनप्रीत सिंह के रिलेशनशिप की जानकारी दी थी. उन्होंने राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “आप मेरे हो…” नेहा के अलावा खुद रोहनप्रीत सिंह ने भी उनके साथ फोटो शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया था.

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने में भी नजर आए हैं, जिसका नाम है नेहू दा व्याह. इस गाने में भी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी कमाल की लग रही है. फैंस भी उनके सॉन्ग नेहू दा व्याह को खूब पसंद किया.

Related posts

नौ व्यक्तियों को दिल्ली पुलिस की “जीवन रक्षक” पहल के माध्यम से प्लाज्मा दान किया गया है, आप भी जुड़े ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, वैट में अब तक की सबसे बड़ी कटौती, दिल्ली में 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा डीजल

Ajit Sinha

साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, लोग बोले- ‘WOW’ – देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!