Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

निकाय चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर गुरुवार को लगेगी आखिरी मोहर- ॐ प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मध्यनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज 18 नगर परिषदों के चेयरमैन पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर बुधवार को गहन मंथन किया। पंचकूला में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया में 75 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। धनखड़ ने स्पष्ट किया कि गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, गृह मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, पूर्व सांसद सुधा यादव, महामंत्री वेदपाल एडवोकेट बैठक के लिए पार्टी कार्यालय में पहुंच गए थे। उक्त सभी नेताओं की उपस्थिति में जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों को एक-एक कर बैठक में बुलाकर उनसे प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की।

इसके उपरांत चुनाव समिति के सदस्यों ने काफी मंथन किया। बैठक के समाप्त होने के बाद बाहर निकलकर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पत्रकारों से कहा कि 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। धनखड़ ने बताया कि बैठक में सभी जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों से नाम मांगे गए थे। सभी ने अच्छे सुझावों के साथ अपने-अपने क्षेत्र की नगर परिषदों के प्रत्याशियों के पैनल सामने रखे। जिन पर बड़े विस्तार से चर्चा की गई।

धनखड़ ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से भी प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की जाएगी और इसके बाद गुरुवार शाम को या शुक्रवार सुबह सभी के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। धनखड़ ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल चुनाव से पहले ही बाहर हो गया है। धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनना तय है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से खुश है, इसलिए जनता भाजपा को निकाय चुनाव तो जिताएगी ही, आगामी विधान सभा चुनाव में भी जनता प्रदेश की बागडोर बीजेपी को ही सौंपेगी। प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा एवं सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा पहले ही यह साफ कर चुकी है कि 18 नगर परिषदों के चेयरमैन पदों पर पार्टी सिंबल पर लड़ेगी, जबकि नगर पालिका के लिए फैसला पार्टी की जिला इकाई पर छोड़ा गया है। संजय शर्मा ने कहा कि गुरुवार को प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा का अंतिम दौर चलेगा और इसके बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मोहर लग जाएगा।

Related posts

राहुल गांधी ने आज माता वैष्णों देवी के दर्शन के बाद जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कहा-सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

किसानों को कंगाल और कंपनियों को मालामाल कर रही है पीएम फसल बीमा योजना- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

आमजन की सुविधा के मद्देनजर लघु सचिवालय परिसर में आवश्यक बदलाव के साथ सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x