Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने आज अपने कार्यालय में अधिकारीयों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने भारत सरकार की अमृत योजना के तहत लोकलएरिया प्लान के माध्यम से निगम क्षेत्र में चिहिन्त किए गए 292 हेक्टेयर क्षेत्र में सुनियोजित विकास करने के लिए आवश्यकयोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश निगम की योजना शाखा के अधिकारियों को दिए है,निग्मायुक्त की अध्यक्षतामें उनके कार्यालय में आज इस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया इस बैठक में निगम के  वरिष्ठ वास्तुकार बी.एस. ढिल्लो, वरिष्ठ नगर योजनाकार महीपाल सिंह, शहरी  निकाय निदेशालय के उपनगर योजनाकार मंजीत सिंह व प्लानर निधि और नगर निगम केसहायक नगर योजनाकार जयप्रकाश उपस्थित थे।                                
निग्मायुक्त ने लोकल एरिया प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आवास एवं शहरी विकास मंत्रालयभारत सरकार, के द्वारा अमृत योजना के तहत आने वाले शहरों मेंलोकल एरिया प्लान के माध्यम से लगभग 300 हेक्टेयर क्षेत्र कोपाॅयलट प्रोजेक्ट के रूप में घोषित किया जाना है.उन्होंने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में सेक्टर-27 डी व सेक्टर-36 कालगभग 154 हेक्टेयर और सेक्टर-31 व 32 का लगभग 138 हेक्टेयर क्षेत्रफल को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है, जिसेभारत सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है। 



उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत भूमि का अधिकतर उपयोग करने के लिए इसक्षेत्र के सभी भूमि मालिकों से विचार विमर्श व सुझाव लेने के बाद ऐसी योजना तैयार की जाएगी जिसमें सरकार नगर निगमफरीदाबाद व भूमि मालिकों को अधिकतम फायदा हो तथा सुनिश्चित विकास को भी बढ़ावा मिले.निग्मायुक्त ने बताया कि इस योजना कोतेजी से क्रियान्वित करने के लिए योजना क्षेत्र में तकनीकी रूप से सक्षमसंस्था/सलाहाकार  की मदद ली जाएगी. इसके इलावा नगर निगम के कुछ अधिकारियों को सेप्ट यूनिवर्सिटी से संबंधितअहमदाबाद स्थित पर्यावरण नियोजन और प्रौद्योगिकी केन्द्र से प्रशिक्षण भी दिलवाया गया है।

Related posts

बीजेपी उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने प्रभु राम प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में हजारों लोगों को बांटें भंडारे का प्रसाद और कंबल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिविल सर्विस डे पर जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में आज कहा प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सर्वश्रेठ माध्यम है : उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धर्म कांटो पर वाहनों की शेड्यूलिंग करने के दिए आदेश : अमित अग्रवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!