Athrav – Online News Portal
Uncategorized

उन परिवारों से सावधान रहिए जिन्होंने प्रदेश, देश को लूटा : मोदी

 फरहीन खान, संवाददाता, : (बिजनौर) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठजोड़ पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां वंशवाद की राजनीति और कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए इसे दो परिवारों के बीच गठबंधन बतायाा जिन्होंने उत्तर प्रदेश और देश को ‘‘लूटा’’। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी ‘बचकानी’ हरकतांे की वजह से किसी नेता पर उतने चुटकुले नहीं बने जितने उनपर।

एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब दोनों परिवार अलग थे तो उन्होंने देश और उत्तर प्रदेश का इतना नुकसान किया। जब वो हाथ मिला लेंगे तो क्या होगा। अगर आप उत्तर प्रदेश को बचाना चाहते हैं तो आपको उसे इन परिवारों से बचाना होगा।’’ राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा कड़े मुकाबले में उलझी है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादव वंश के ‘परिवारिक शासन’ और उस दौरान हुए अपराधों पर अपने भाषण का बड़ा हिस्सा दिया। इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव और मायावती की सरकारों में हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ की भी जमकर चर्चा की।

कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए रेनकोट वाले बयान का इस्तेमाल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधती रही है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी विपक्ष के लिए गलत और उसके अपमान वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। विपक्ष के आरोपों के बावजूद मोदी ने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने सिर्फ परिवार की सेवा की है।

Related posts

नोटबंदी के 100 दिन पूरे, RBI को नहीं पता- वापस आए कितने नोट

Ajit Sinha

पलवल : चलती ट्रैन में दो लोगों को फैका, एक की मौत, एक गंभीर , जीआरपी पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, 3 हिरासत में।

Ajit Sinha

पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, प्रदूषण के हर स्रोत पर नियंत्रण जरूरी : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x