Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता दबाव में किया, ट्रंप के पास अडानी व मोदी के भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड और एपस्टीन फाइल्स।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कार्बी आंगलोंग में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। मुख्यमंत्री सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन भाजपा की सरकार जाएगी, उसी दिन हिमंत बिस्वा सरमा का घमंड टूट जाएगा और उन्हें हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी।

उन्होंने असम की जमीनें बड़े-बड़े कारोबारियों को देने का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश को एटीएम बना रखा है। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि अडानी समूह को विभिन्न परियोजनाओं के लिए हजारों बीघा जमीन, अंबानी को 13,000 बीघा और पतंजलि को 7,000 बीघा जमीन दी गई। उन्होंने इसे सरासर भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि इन जमीनों के बदले भाजपा को करोड़ों रुपये मिलते हैं और यही पैसा वह राजनीति में इस्तेमाल करती है।

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर अमेरिका को कई बड़ी रियायतें दी हैं, लेकिन बदले में भारत को कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया, जिससे छोटे भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे। साथ ही, भारत की ऊर्जा सुरक्षा अमेरिका के हवाले कर दी गई है। रूस या ईरान से तेल खरीदने के लिए अब भारत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनुमति लेनी पड़ती है। इसके अतिरिक्त भारतीय डेटा भी अमेरिका को सौंप दिया गया। यही नहीं, हर साल नौ लाख करोड़ रुपये का सामान अमेरिकी कंपनियों से खरीदने का वादा किया गया, जिससे हमारे छोटे व मध्यम उद्योग बर्बाद हो जाएंगे।

उन्होंने एपस्टीन फाइल्स और उद्योगपति अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रंप इनका इस्तेमाल मोदी पर दबाव बनाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों एपस्‍टीन फाइल्स अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं, उनके सामने आने से नरेंद्र मोदी का असली चरित्र उजागर हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के पास अडानी की कंपनियों और मोदी के भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी है। अगर अडानी अमेरिका चला गया तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा और नरेंद्र मोदी का गुब्बारा वहीं फट जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल करता है, उसी तरह हिमंत बिस्वा सरमा को मोदी-शाह कंट्रोल करते हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्बी आंगलोंग की जनता से बड़ा चुनावी वादा भी किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर संविधान के अनुच्छेद 244ए को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान स्थानीय लोगों को अपने निर्णय स्वयं लेने की शक्ति और स्वायत्तता प्रदान करेगा। कांग्रेस नेता ने यह भी वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर लोकप्रिय गायक स्वर्गीय जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिन के अंदर न्याय दिलवाया जाएगा। प्रत्येक महिला के बैंक खाते में बिना किसी शर्त के मासिक नकद राशि हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही व्यवसाय के लिए उन्हें 50 हजार रु की सहायता दी जाएगी। हर परिवार को 25 लाख रु तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। 10 लाख भूमिपुत्रों को स्थायी पट्टा दिया जाएगा और बुजुर्गों को हर महीने 1,250 रु की सहायता मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई आदि वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related posts

केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज 10वीं -12वीं परीक्षा के तारीखों की घोषणा की है, 15 फ़रवरी से शुरू होगी।

Ajit Sinha

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को एक और मेट्रो स्मार्ट कार्ड टॉप-अप सुविधा प्रदान करने के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने भ्रम की राजनीति फ़ैलाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को आड़े हाथों लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x