Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नोएडा-ग्रेटर नोएडा को मेट्रो की सौगात: सीएम योगी आदित्यनाथ आज एक्वा लाइन को दिखाएंगे हरी झंडी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे । मेट्रो की इस लाइन को एक्वा लाइन कहा जाता है. यह नोएडा सेक्टर 51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन तक जाएगी. 29.7 किलोमीटर लंबी एक्वा लाइन पर 21 स्टेशन होंगे. इनमें से 15 नोएडा में और 6 ग्रेटर नोएडा में हैं।  सीएम योगी केवल एक्वा लाइन ही नहीं बल्कि 7 प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण के साथ ही 3 नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे ।

एक्वा लाइन के लिए जो स्मार्ट कार्ड एनएमआरसी ने एसबीआई के जरिए तैयार कराया है वो उन्हीं को मिलेगा जिसके पास इलेक्शन कार्ड, पासपोर्ट या फिर ड्राइविंग लाइसेंस होगा । नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो, दिल्ली से गाजियाबाद के नए बस अड्डे तक मेट्रो के उद्घाटन से बीजेपी 14 लोकसभा सीटों में एक अलग ही फिजा बनाना चाहती है । इधर साहिबाबाद के हिंडन एयरफोर्स पर आम जनता के लिए हवाई सेवा भी अगले महीने शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है । जेवर में एयरपोर्ट का शिलान्यास भी लाइन में है, इससे पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे भी शुरू किया जा चुका है।

Related posts

फरीदाबाद स्थित जे.सी. विश्वविद्यालय में पांचवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि करेंगी शिरकत

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सरसों तेल की एवज में हर माह लाभार्थियों को 250 रुपए बैंक खातों में भेजे जा रहे – उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha

उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x