Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी से मुलाकात कर हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने सौंपा मांग पत्र।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री श्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय रेल, वांणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और केंद्रीय महिला बाल विकास एवं कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से मुलाकात की। इस दौरान गोयल के साथ FIA के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री द्वै से मुलाकात कर फरीदाबाद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक मांग पत्र प्रस्तुत किया।



ज्ञात हो कि उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल की लंबे समय से मांग रही है कि इंडस्ट्रियल हब के रूप में अपनी पहचान रखने वाले फरीदाबाद में रेलवे का एक ऐसा कारखाना स्थापित होना चाहिए जिससे फरीदाबाद भर नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं को रोज़गार मिल सके और मदर यूनिट लगने से यहां के उद्योगों को नया मुकाम हासिल हो। इसी सिलसिले में श्री गोयल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों से केंद्रीय मंत्रियों को अवगत कराया। मांग पत्र का अवलोकन करने के बाद केंद्रीय रेल, वांणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल व श्रीमती स्मृति ईरानी ने मांगों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

Related posts

हरियाणा एसीबी ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

बडौली गांव की आशा वर्कर और बेटे को रंगे हाथों 45000रु के साथ लिंग जांच के आरोप में किया अरेस्ट, सरगना फरार- डॉ. विनय गुप्ता

Ajit Sinha

आगरा- गुरुग्राम कैनाल में प्रदूषित पानी डालने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे प्रदूषण नियंत्रण बोर्डः मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!