Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा के चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर बने मनोज यादव।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधीक्षण अभियंता मनोज यादव को मुख्य विद्युत निरीक्षक (चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर सीईआई) के पद पर नियुक्त किया गया है। ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्यामल मिश्रा के आदेशानुसार उन्होंने पंचकूला में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।इससे पूर्व इस पद का अतिरिक्त प्रभार हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के अधीक्षण अभियंता रोहतास के पास था, जिन्हें अब इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।सीईआई के पद पर मनोज यादव की यह प्रतिनियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए की गई है, जिसे उनके कार्य निष्पादन और आचरण की वार्षिक समीक्षा के उपरांत तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

मनोज यादव को विद्युत क्षेत्र में दीर्घ एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे डीएचबीवीएन में अधीक्षण अभियंता (मॉनिटरिंग) के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे डीएचबीवीएन के स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट में अधीक्षण अभियंता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे नगर निगम गुरुग्राम में मुख्य अभियंता के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। कार्यकारी अभियंता के रूप में उन्होंने गुरुग्राम में इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। मनोज यादव का तकनीकी ज्ञान एवं प्रशासनिक दक्षता प्रदेश में विद्युत सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा निरीक्षण व्यवस्था को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जी-20 समिट की चौथी शेरपा बैठक: हरियाणा में हुई खातिरदारी के मुरीद हुए मेहमान

Ajit Sinha

नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भाजपा की युवा शक्ति, जेसीबी और ड्रोन से बरसाए फूल, जय जयकार के नारों से गूंजा एनएच-48

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x