Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

मानेसर में बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जेजेपी में शामिल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:शनिवार को जननायक जनता पार्टी को गुरुग्राम में उस समय और मजबूती मिली जब मानेसर में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष हेमलता यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। जेजेपी स्थानीय निकाय (यूएलबी) प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऋषि राज राणा ने हेमलता और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से मानेसर नगर निगम चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या में और इजाफा होगा। हेमलता यादव के साथ जेजेपी में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में गीता वर्मा, मीनाक्षी शर्मा , बीरमति यादव आदि महिलाएं है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की नीतियों और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है और अब वे मानेसर में जेजेपी की मजबूती के लिए काम करेगी।

Related posts

जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, गुरुग्राम और पंचकूला के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया गुस्सा, बोले- दोषियों को चुकानी होगी कीमत

Ajit Sinha

डीसी अजय कुमार ने एग्रीगेटर्स के साथ बैठक कर पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में सहयोग का किया आह्वान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x