Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

मानव रचना के छात्रों ने बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में स्वर्ण और रजत पदक जीता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मानव रचना के छात्रों ने 23 अप्रैल से 3 मई, 2022 तक कर्नाटक में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में ख्याति अर्जित की है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण में 210 विश्वविद्यालयों के 3900 प्रतिभागियों द्वारा कुल 20 खेल खेले गए।मानव रचना यूनिवर्सिटी के निशानेबाज़ विधि सिंह और विश्व कुंडू ने ट्रैप मिक्स टीम में स्वर्ण पदक हासिल कर केआईयूजी 2021 में अपनी छाप छोड़ी। विधि सिंह ने ट्रैप इंडिविजुअल गेम में भी चौथा स्थान हासिल किया।

ISSF शूटिंग विश्व कप रजत और स्वर्ण पदक विजेता, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड स्टडीज़ के अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष टीम में रजत पदक हासिल किया।उभरते अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज, एमआरआईआईआरएस के संस्कार हवेलिया ने पुरुषों की 50 मीटर 3-पोज़िशन राइफल में 14वां स्थान हासिल किया।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-खेल प्रतियोगिता है। यह भारत में सबसे बड़ी विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में से एक है।

केंद्रीय यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) के दूसरे संस्करण की शुरुआत की। खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत भी उपस्थित थे।समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अफेयर्स एंड कोऑपरेशन मंत्री अमित शाह; केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर; कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। छात्रों के साथ श्रीमती सुमन सिहाग – खेल अधिकारी, एमआरआईआईआरएस उनके यूनिवर्सिटी कंटिंजेंट मैनेजर के रूप में मौजूद थीं।

Related posts

फरीदाबाद: व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने किया नवनियुक्त उपायुक्त विक्रम का स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिचाई विभाग ने भाजपा विधायक को खुश करने के लिए तोडा लगभग 100 मकानों को, 500 गरीब परिवारों को किया बेघर -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायिका सीमा त्रिखा और ग्रीन फ़ील्ड रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x