Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

बड़ी कार्रवाई : सहकारिता विभाग कैथल के दो अधिकारी 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/अम्बाला:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग, कैथल में तैनात आरोपितं  ऋषि कुमार, सहायक रजिस्ट्रार तथा जसबीर सिंह, निरीक्षक को 30,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, कैथल से की गई।

इस संबंध में आरोपीगण के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 04 दिनांक 26.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा धारा 61(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज कर विधि अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

शिकायतकर्ता मांगे राम पुत्र विजय सिंह, निवासी गांव पाडला, जिला कैथल द्वारा ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त आरोपितों  ने उसके पोते को सहकारिता विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1,00,000/- रुपये की मांग की थी, जिनमें से 70,000/- रुपये पूर्व में ले लिए गए थे तथा शेष 30, 000/- रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत की सत्यता की पुष्टि उपरांत सतर्कता ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की, जिसमें आरोपितों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से रिश्वत लेते हुए काबू किया गया।

Related posts

पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पुलिस 32 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

Ajit Sinha

नगर निगम के महापौर और सदस्यों के चुनाव के प्रत्याशियों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिह्नों की संशोधित सूची जारी।

Ajit Sinha

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शीघ्र ही 1500 नई बसें शामिल की जाएंगी:परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x