Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महेंद्रगढ़ :जिला प्रशासन ने किया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन

विनीत पंसारी की रिपोर्ट

महेंद्रगढ़: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मेगा मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को आपदा के समय सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
श्री यादव ने बताया कि इस मेगा मॉक ड्रिल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 5 टीमें बनाई गई थी। इसमें नारनौल में नागरिक अस्पताल, एडीसी कार्यालय, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर चौक की मार्केट एवं चांदूवाड़ा मौहल्ला में सभी टीमें लोगों को आपदा के समय सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन टीमोंं ने आमजन को बताया कि भूकंप आने पर लोगों को घबराना चाहिए बल्कि शांति बनाई रखनी चाहिए।
 लोगों को अपने घर से बाहर खुले स्थान पर आ जाना चाहिए। इस मौके पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की और से आई मोबाइल वैन की सहायता से मॉक ड्रिल में पीडि़तों की सहायता की। अधिवक्ता गिरिबाला यादव, कानूनी स्वयं सेवक संजय कुमार व हनुमान ने मॉक ड्रिल में पीडि़तों की सहायता की। इस अवसर पर चरणसिंह सैनी, अधिवक्ता अजय पांडेय, प्रवीन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार शर्मा, कानूनी स्वयं सेवक संदीप, टेकचंद यादव व हुक्कम चंद मौजूद थे।

Related posts

कांग्रेस उम्मीदवार अवतार भड़ाना ने नए चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर उनसे धांधली की शिकायत की

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डा. अमित आर्य सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्त की बहन को छेड़ने से रोका तो दो नाबालिग लड़कों ने चाकू से गोद कर उसकी सनसनी खेज हत्या कर दी, 4 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x