Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया – अरविंद केजरीवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामलों में कमी के बीच सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस बात की जानकारी दी.उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है.अब अगले सोमवार 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम केजरीवाल ने कहा, “लॉकडाउन कल सुबह 5 बजे तक के लिए था. दिल्ली में काफी अच्छी रिकवरी हो रही है. कोरोना काफी तेजी के साथ कम हो रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमने कोरोना पर जो बढ़त बनाई है, हम नहीं चाहते हैं कि वे खत्म हो, इसलिए हम लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाने जा रहे हैं. अगले सोमवार तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है.”


इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आप कार्यकर्ता से लोगों की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा, “कोरोना ने कहर ढाया हुआ है. लोग बहुत दुःखी हैं. ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, बल्कि एक दूसरे को सहारा देने का है. मेरी “आप” के हर कार्यकर्ता से अपील है की वे जहां भी हैं, अपने आसपास के लोगों की तन, मन, धन से भरपूर मदद करें. इस वक्त यही सच्ची देशभक्ति है, यही धर्म है.”

Related posts

कांग्रेस ने गुजरात में मनरेगा घोटाले में संलिप्त मंत्री खाबड़ को बर्खास्त करने की मांग की

Ajit Sinha

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: वोट देने आ रहे लोगों को मुफ्त में टिकट दे रही है स्पाइसजेट

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ मिलकर एसआईआर- ईसीआई मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x