Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

विधायिका सीमा त्रिखा ने किया बुक “UPPED” का लोकार्पण, प्रियंका वशिष्ठ बोली, आप सभी को ये बुक अवश्य पढ़ना चाहिए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जब इंसान की उम्र कम हो, और उनका काम बड़ा हो, ऐसे में उस शख्सियत को आप क्या कहेंगें, अब आप ही बताइए, हैं आपके पास हैं कोई शब्द, नहीं न,पर ये सुन कर आपके चेहरे पर एक बार तो मुस्कान जरूर आ गई होगी, आखिरकार ये शख्सियत हैं कौन, और उसमें खास हैं क्या, ये सब बातें जानने के बाद, अब उस शख्सियत को देखने के लिए आप बिल्कुल बेताब हो गए न। अब ज्यादा इंतजार उनसे मिलवाने में और देर नहीं कर सकतें हैं। चलिए अब आप सभी को बता ही देते हैं।

तो लीजिए अब इंतजार हुआ खत्म, और यह शख्सियत हैं फरीदाबाद की सेक्टर -21 बी, के मकान नंबर – 416 की रहने वाली पूजा वशिष्ठ, जिन्होंने अपनी 31वें जन्म दिन की पावन अवसर पर अपने हाथों बुक “UPPED” लिखी हैं, के लिए फरीदाबाद, सेक्टर -21 सी स्थित एक होटल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई, में बतौर मुख्यातिथि बड़खल विधानसभा की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने शिरकत की, और बुक “UPPED” का लोकार्पण किया हैं।

विशेष कार्यक्रम की शुरुआत बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने शुक्रवार को दीप प्रज्वलित कर किया, और खुशनुमा माहौल में बुक “UPPED” का लोकार्पण किया हैं, और इस खास अवसर पर श्रीमती त्रिखा ने बुक लिखने वाली प्रियंका वशिष्ठ को शानदार किताब लिखने के लिए और 31 वें जन्मदिन के लिए बहुत- बहुत बधाई दी,

साथी ही उन्होंने कहा, प्रियंका वशिष्ठ को बुक लिखने का सिलसिला जारी रखना चाहिए रखें, और हर साल अपने जन्मदिन पर नए बुक की लॉन्चिंग करती रहें । ये कार्य आसान नहीं हैं, और साधारण लोग ये कार्य नहीं कर सकते हैं, क्यूंकि लिखने वाले बिल्कुल खास लोग होते हैं, इनमें एक प्रियंका वशिष्ठ हैं।

मेरा प्यार और आशीर्वाद प्रियंका वशिष्ठ के साथ हैं। इस विशेष कार्यक्रम पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, विवेक भड़ाना और उनकी टीम ने बुके भेंट कर लेखिका प्रियंका वशिष्ठ को बधाई दी। देखा गया हैं कि विशेष कार्यक्रम में उपस्थित सभी उम्र के लोग एक बार उनसे मिलना चाहते हैं, माहौल ऐसा था कि एक तरफ उन्हें मीडिया के लोग अपनी तरफ ले जा रहे थे इंटरव्यू के लिए, दूसरी तरफ उपस्थित लोग उन्हें बधाई देने के लिए अपनी ओर खिंच रहें थे। इस खुशनुमा माहौल में हर कोई मुस्कुराए जा रहा था।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज 6 साल की बेटी रानी को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से की मुलाकात

Ajit Sinha

एक मकान में सो रही तीन महिलाओं को बेहोश कर लाखों के गहने ले गए चोर, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x