Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधायक दल का नेता बनने पर लखन सिंगला ने दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को विधायक दल का नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में एक नए जोश का संचार हुआ है। इसी कड़ी में आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित निवास पर जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उनका मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान श्री हुड्डा ने भी लखन सिंगला के साथ-साथ उनके साथ आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी तोड़ मेहनत करने पर उनका मुंह मीठा कराते हुए उनकी हौंसला अफजाई की।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने‘सोनिया गांधी जिंदाबाद’‘राहुल गांधी जिंदाबाद’‘भूपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद’‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा का 75 पार का नारा पूरी तरह से जनता ने नकार दिया और भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत दिखाने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भले ही प्रदेश मेें कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने से चूक गई हो, लेकिन कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के हक-हकूक की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।



उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि  निराश होने की जरुरत नहीं है बल्कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कार्यशैली पर पैनी नजर रखकर जनता के हकों के लिए संघर्ष करें। श्री हुड्डा ने कांग्रेसी नेता लखन सिंगला द्वारा 44 हजार वोट हासिल करने पर उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने इस चुनाव को पूरी ताकत से साथ लड़ा, जनता ने उन्हें असीम समर्थन दिया है, इसके लिए वह जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनने का काम करें। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने हुड्डा को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगा और इन पांच सालों के दौरान जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा।

Related posts

गुरुग्राम : बीती रात एक केंटर ने गोल्फ कोर्स के समीप राइडर पर सवार दो पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी, एक की मौत, चालक गंभीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज 80 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब यह आंकड़ा 960 तक पहुंचा, कल के मुकाबले 9 केस कम हैं। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़:भाजपा, हरियाणा सोशल मीडिया विभाग की टीम घोषित-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!