

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को एक महिला एएसआई शर्मिला मलिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपिया स.उ.नि. शर्मिला मलिक, जो महिला हेल्प डेस्क, थाना कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी में तैनात थी, को जिला अदालत परिसर, कुरुक्षेत्र के निकट 33,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी गई कि उसके रिश्तेदार के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा महिला हेल्प डेस्क कुरूक्षेत्र में एक झूठी शिकायत दी गई थी। इस मामले में सहायता करने और सिमरनजीत सिंह के पक्ष में बयान दर्ज करने के बदले आरोपी स.उ.नि. शर्मिला मलिक द्वारा 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले ही 2,000 रुपये ले लिए थे तथा शेष 33,000 रुपये आज लेने की बात कही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया। ब्यूरो की टीम ने आरोपी को 33,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

