Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल भवन की 200 मीटर की परिधि में आपराधिक प्रक्रिया 1973 की धारा 144 लागू की है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:जिलाधीश डा. मनीराम शर्मा ने लोकसभा चुनाव के बाद डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज पलवल भवन की 200 मीटर की परिधि में आपराधिक प्रक्रिया 1973 की धारा 144 लागू की है। इसके तहत इस परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति किसी शरारत या संदिग्ध गतिविधि के उद्देश्य से इक्ट्ïठा नहीं हो सकते।



जिलाधीश ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि मतदान के बाद इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज पलवल के भवन में स्टोर किया गया है। आगामी 23 मई को इसी कॉलेज के भवन में मतगणना होगी, इसलिए ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के इक्ट्ïठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। यह आदेश मतगणना समाप्ति तक लागू रहेंगे तथा आदेशों की उल्लंघना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़: तहसीलों में रजिस्ट्री के काम ने पकड़ी रफ्तार, सोमवार को 80 तहसीलों में 881 रजिस्ट्री से आया 4.90 करोड़ राजस्व।

Ajit Sinha

साउथ में साफ, नॉर्थ में हाफ, बीजेपी का गिरा ग्राफ, हरियाणा में हो सकता है सुपड़ा साफ- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के लिए लॉकडाउन फायदेमंद रहा, अप्रैल माह में 50 प्रतिशत अपराध कम हुए हैं : डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!