Athrav – Online News Portal
पंचकूला

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी वरना कार इंपाउंड की, 34500 का चालान भी काटा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:आज पंचकूला-शिमला हाईवे पर सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में की गई औचक चेकिंग के दौरान नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही एक सफेद वरना कार को इंपाउंड किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पिंजौर क्षेत्र में मल्लाह मोड़ के नजदीक पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक सफेद रंग की वरना कार वहां पहुंची। कार के शीशों पर न केवल गहरे रंग की प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी, बल्कि उस पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और मौके पर ही वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 34,500 रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने पर कार को तुरंत इंपाउंड कर लिया गया और शीशों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक का कड़ा संदेश: शहर की सड़कों पर हुड़दंग और नियमों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियम सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, न कि उन्हें तोड़ने के लिए। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और ब्लैक फिल्म का उपयोग करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी एक गंभीर अपराध है। हमारी टीमें हाईवे और शहर के भीतर लगातार निगरानी कर रही हैं। जो कोई भी कानून को चुनौती देगा, उसे इसी तरह के भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Related posts

पंचकूला; ‘हीरो ऑफ द वीक’ कार्यक्रम के तहत पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य द्वारा 8 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Ajit Sinha

खिलाड़ियों का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में पदक जीतना होना चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग;स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीईओ डॉ रवि विमल 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x