Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

केरल का आपसी भाईचारा पूरे देश के लिए मिसाल, यही भारत की आत्मा- प्रियंका गांधी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि केरल का आपसी भाईचारा पूरे देश के लिए एक मिसाल है। कांग्रेस महासचिव शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

इस दौरान उन्होंने कलिकावु सर्विस को- ऑपरेटिव बैंक की कोऑपरेटिव लेबोरेटरी का उद्घाटन किया, थिरुवम्बाडी के कैथापोयिल में एमईएस फातिमा रहीम सेंट्रल स्कूल के सिल्वर जुबली समारोह का शुभारंभ किया और उसके मॉन्टेसरी ब्लॉक की नींव रखी। साथ ही उन्होंने नीलाम्बुर के कुंभारा गांव का दौरा भी किया।

पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों को अपनी बात रखने और अभिव्यक्त करने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। लेकिन वर्तमान समय में जिस तरह का माहौल बनता जा रहा है, जिसमें गुस्सा, कटुता और आपसी नफरत बढ़ रही है, ऐसे में रचनात्मक और सकारात्मक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य होने चाहिए जो समाज में खुशी, शांति, प्रेम और जनकल्याण को बढ़ावा दें।

केरल की धर्मनिरपेक्षता और उसके सामाजिक परिवेश पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वह केरल के लोगों की प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि वायनाड से सांसद बनने से पहले उन्हें यहां के समाज को इतने करीब से देखने का अवसर नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि वायनाड में विभिन्न समुदायों के लोग जिस तरह मिल-जुलकर रहते हैं, एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे की मदद करते हैं, वह सराहनीय है।

उन्होंने विशेष रूप से चूरलमाला-मुंडक्कई आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय यह मायने नहीं रखता था कि कोई किस धर्म या जाति से है। सभी लोग एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए और आज भी सहयोग कर रहे हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि यही भावना वास्तव में भारत की आत्मा है और केरल की विशेष पहचान भी। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरणों को पूरे देश के सामने लाया जाना चाहिए, ताकि अन्य राज्यों के लोग भी इनसे प्रेरणा ले सकें।

Related posts

दरगाह पर IS के हमले से तिलमिलाया पाकिस्तान, 35 आतंकी मारे

Ajit Sinha

पूरे भारत में जन सेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री के जन्म दिन समारोह को मनाएगा भाजयुमो: तेजस्वी सूर्या

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: पेशेवरों को राजनीति में लाने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप कार्यक्रम’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x