Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

अभी अभी: फरीदाबाद में आज आया कोरोना पॉजिटिव के तीन नया केस और एक मरीज की मौत की खबर,कुल संख्या 53 हुई   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 3806 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1139 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 2667 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 3753 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 2882 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 2665 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 164 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 53 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 11 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 41 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें एक मरीज की मौत भी हो गई है। कल और आज में कुल कोरोना पॉजिटिव के 7 केसों की बढ़ौतरी हुई हैं। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने की नई व्यवस्था की शुरुआत,फोन से पीड़ित से सीधे करेंगे संपर्क।

Ajit Sinha

हरियाणा में जितने भी नए पुलिस भवन बनेंगे उनमें स्टाफ के लिए जिम का प्रावधान तथा सेंट्रल एयर कूल सिस्टम होगा : विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जीवन समाप्त हो चुके आयुध भंडार को ध्वस्त किया जाएगा : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!