Athrav – Online News Portal
गुडगाँव दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

जेपी नड्डा, तरुण चुघ एवं ओम प्रकाश धनखड़ ने सैन्य सेवाओं के दिग्गजों से की मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे और संपर्क से समर्थन अभियान के तहत सैन्य सेवाओं के दिग्गजों से मुलाकात की। यह जानकारी देते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पूर्व थल सेना अध्यक्ष दलबीर सुहाग, ले.जनरल अरविंद सिंह लांबा (सेवानिवृत),एयर मार्शल डेंजिल कीलोर (सेवानिवृत) के निवास स्थान पर पहुंचकर सभी का कुशलक्षेम जाना और पिछले नौ वर्षों में हुए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की।

धनखड़ ने बताया कि हरियाणा वीरों की भूमि है, वीर भूमि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेना के दिग्गजों से महासंपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्र्याें की विवरण पुस्तिका सौंपी। जे पी नड्डा ने मोदी के सशक्त नेतृत्व मे केंद्र सरकार के नौ वर्ष के सेवा काल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया और सैन्य दिग्गजों के साथ अनुभव सांझा किए। धनखड़ ने बताया कि सैन्य दिग्गजों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बातचीत करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान देश की सेना के आधुनिकीकरण कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मजबूत राजनीतिक नेतृत्व द्वारा दुश्मन को सही समय पर सही जवाब दिया जा रहा है। इससे सेना का मनोबल और देश का गौरव विश्व पटल पर बढ़ा है। अब भारत की आवाज को विदेशों में पहले के मुकाबले और ज्यादा ध्यान से सुना जाने लगा है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि मुलाकात के दौरान सैन्य दिग्गजों ने जे पी नड्डा से कहा कि प्रगति की यह रफ़्तार जारी रहनी चाहिए। देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तीनों दिग्गजों की सेहत के बारे और उनके परिवार की कुशलक्षेम जानी । जे पी नड्डा ने सैन्य दिग्गजों के स्वास्थ्य रहने व दीर्घायु जीवन की कामना की। धनखड़ ने बताया की महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हरियाणा के वीर सैनिकों के घर आकर संपर्क करना हरियाणा भाजपा के लिए गर्व व गौरव की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ भी साथ रहे।

Related posts

ब्रांडेड कंपनी की नकली इंजन ऑयल बनाने वाली एक कंपनी का पर्दाफाश, दो आरोपित पकड़े गए, भारी मात्रा में इंजन ऑयल बरामद।

Ajit Sinha

सुप्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ ने “Khad Tainu Main Dassa” गाने पर किया जबरदस्त भांगड़ा, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

नॉर्वे के विदेश मंत्री, एच.ई. एस्पेन बार्थ ईद, और राजदूत एच.ई. सुश्री मई-एलिन स्टेनर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x