Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम के राजीव चौक से सोहना तक का सफर हुआ आसान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम के राजीव चौक से  सोहना तक के सफर को जाम मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर निर्मित 06 लेन एलिवेटेड  हाईवे को आज यातायात के लिए ट्रायल के तौर पर खोल दिया गया है। विभिन्न ट्वीट्स के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया 25 किलोमीटर लंबे इस गुरुग्राम-सोहना हाईवे के खुल जाने से यात्रियों को सुविधा होगी, उनके महंगे ईंधन और समय की बचत होगी। गडकरी ने आज सोमवार को भारत को समृद्धि से जोड़ने सहित गतिशक्ति व प्रगति का हाईवे हैशटैग के साथ विभिन्न ट्वीट्स के माध्यम से बताया करीब दो हजार करोड़ रुपए की लागत से बने इस 25 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम- सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग  पर 7 किलोमीटर के कुल एलिवेटेड सेक्शन के साथ 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर विकसित किया गया है। गडकरी ने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से बताया कि स्थानीय यातायात को सुगम बनाने के लिए राजमार्ग के दोनों ओर तीन तीन लेन की सर्विस रोड बनाई गई हैं। इसके साथ ही राजमार्ग का यह भाग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दिल्ली और गुड़गांव को भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

-दो भागों में विभाजित था राजमार्ग का निर्माण कार्य

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट निर्माण को दो भागों में विभाजित किया गया था। प्रोजेक्ट वन के तहत एक जनवरी 2019 को राजीव चौक से शुरू होकर बादशाहपुर के बीच करीब 8.94 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य मेसर्स ओरिएंटल स्ट्रक्चर इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया था। प्रोजेक्ट में तीन एलिवेटेड स्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं जिनकी कुल लंबाई 4.752 किलोमीटर निर्धारित की गई है। पहला स्ट्रक्चर टीकरी के नजदीक बनाया गया है जिसकी लंबाई 360 मीटर है। दूसरा स्ट्रक्चर फाजिलपुर चौक से बादशाहपुर के बीच बनाया गया है जिसकी लंबाई लगभग 4.068 किलोमीटर है। इस पूरी परियोजना के साथ साथ यह  एलिवेटेड स्ट्रक्चर गुरुग्राम जिला में सबसे लम्बा एलिवेटेड रोड होगा। इसके साथ ही प्रोजेक्ट-1 के तहत ही बादशाहपुर में भी 324 मीटर लंबाई का तीसरा एलिवेटेड स्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

वहीं 30 जनवरी 2019 को प्रोजेक्ट दो के तहत भोंडसी से शुरू होकर सोहना तक के भाग का निर्माण कार्य मेसर्स एच.जी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया था।  इस प्रोजेक्ट के 12.718 किलोमीटर के पूरे हिस्से में 1.846 व 1.12 किलोमीटर के दो एलिवेटेड रोड, 01 किलोमीटर की लंबाई के साथ एक फ्लाईओवर सहित  दो अंडरपास का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए एक 750 मीटर का लाइट व्हीकल अंडरपास भी बनाया गया है। इस पूरी परियोजना का निर्माण कार्य 30 महीने में पूरा करने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन कोरोना के दौरान निर्माण कार्य में आई रुकावटों के कारण इसकी समय सीमा 30 जून 2022 तक बढ़ा दी गयी थी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट-2 के तहत आने वाले निर्माण क्षेत्र में 24 लेन के टोल प्लाजा का भी निर्माण किया गया है। टोल प्लाजा में दोनों तरफ 12-12 लेन बनाई गई हैं ताकि टोल प्लाजा पर कम से कम समय मे वाहनों की आवाजाही हो सके। परियोजना के पूर्ण होने से पहले की तुलना में यात्रा का समय 60 मिनट से घटकर अब  15 से 20 मिनट का ही रह जाएगा।

Related posts

अवैध संबंध होने के शक में पत्नी के प्रेमी को पीट -पीट कर हत्या कर दी -3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस की कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में, एक कुख्यात बदमाश मारा गया, दूसरा हुआ घायल।

Ajit Sinha

साइबर सेल ने आज लगभग 18 लाख रूपए के गुम हुए मोबाइल फोन्स को तलाश कर असली मालिक को सौपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x