Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज दिल्ली सचिवालय में भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और इज़राइल, दोनों में मानवता के लिए शांति और कल्याण करने की दिशा में मिलकर काम करने की क्षमता है। वहीं, भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने दिल्ली और इज़राइल के संबंधों को लेकर बात की और कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं। इसलिए अरविंद केजरीवाल हमारे भी मुख्यमंत्री हैं और मुझे उनसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन के बीच आज दिल्ली सचिवालय में मुलाकात हुई। इस बैठक में चर्चा की गई कि समय के साथ दिल्ली और इज़राइल के बीच संबंधों को कैसे बढ़ाया जा सकता है? दोनों नेताओं ने मजबूत संबंधों के बारे में बात की। साथ ही चर्चा की कि इसे कैसे और मजबूत बनाया जा सकता है। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि कैसे दिल्ली और इज़राइल एक-दूसरे को अधिक कुशल बनने में मदद कर सकते हैं और प्रगति व विकास की दिशा में मिलकर काम कर सकते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली और इज़राइल दोनों में मानवता के लिए शांति और कल्याण करने की दिशा में मिलकर काम करने की क्षमता है।

इस दौरान, भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं दिल्ली में रहता हूं। इसलिए अरविंद केजरीवाल हमारे भी मुख्यमंत्री हैं और आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजदूत नाओर गिलोन को धन्यवाद दिया और उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की मदद से दिल्ली में रहने वाले लोगों की जिंदगी थोड़ी आसान हो गई।

दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी मिलता है। इसके अलावा, दिल्ली में महिलाओं और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का बसों में सफर मुफ्त है। यह सब उन्हें शांतिपूर्ण और सम्मान जनक जीवन जीने में मदद करता है।वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत में इजरायल के राजदूत  नाओर गिलोन ने आज दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली और  इजराइल दोनों ही, मानवता के लिए शांति और कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।’’

Related posts

यदि इसी लूट के लिए महाराष्ट्र सरकार सत्ता में आई है तो इसके विरोध में प्रदेश की जनता को भी अपनी ताकत दिखानी पड़ती है.-बीजेपी

Ajit Sinha

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नई दिल्ली:मोदी सरकार की उदासीनता और अक्षमता के भार में देश डूब रहा है, हिंदी- इंग्लिश में पढ़े – सोनिया गांधी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x