Athrav – Online News Portal
हरियाणा

प्रत्येक कार्य से संबंधित जानकारी, फोटो व अन्य आंकड़े पोर्टल पर भी अपडेट किए जाएं: सीईओ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कुमार ने जलशक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य से संबंधित जानकारी, फोटो व अन्य आंकड़े पोर्टल पर भी अपडेट किए जाएं, ताकि जिला की रैकिंग अच्छी बनी रहे। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, पंचायतों की ओर से पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है, इसकी पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जानकारी व सोख्ता गड्ïढ़ों की जानकारी भी अपडेट की जाए।



गांवों में जो तालाब, कुएं व ड्रेन की सफाई की गई, उसकी जानकारी भी अपडेट की जाए। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से जल संरक्षण के संबंध में जो कैंप लगाए गए हैं, उसके पूरे विवरण सहित फोटो व कार्यवाही को अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का पहला चरण आगामी 15 सितम्बर तक चलेगा। इस समयाविधि तक सभी लक्ष्य प्राप्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि पलवल इस अभियान के तहत अग्रणी जिला बनना चाहिए, यह तभी संभव हो पाएगा, जब सभी विभाग व संस्थाएं सक्रियता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सतपाल, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, कृषि विभाग के एसडीओ कुलदीप तेवतिया, सचिव रविंद्र तथा एबीपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

डीजीपी मनोज यादव  के सभी एसपी को आदेश, पड़ोसी राज्यों से रबी फसल की आवक पर लगाएं रोक 

Ajit Sinha

गिरोह का पर्दाफाश:10 दिनों में 43 लोगों के खातों से 31 लाख उड़ाने, अब 3 करोड़ रूपए उड़ाने के फिराक में था, एक महिला सहित 5 अरेस्ट।  

Ajit Sinha

सीएम मनोहर की बड़ी घोषणा:1 जनवरी से प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!