Athrav – Online News Portal
नोएडा फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद/नॉएडा के करीब आधा दर्जन हॉस्पिटलों में इनकम टेक्स की छापेमारी की कार्रवाई चल रही हैं, मचा हड़कंप ।

अरविन्द उत्तम / अजीत सिन्हा 
फरीदाबाद/ नॉएडा: नोएडा और एनसीआर के आधा दर्जन बड़े हॉस्पिटल में एक बार फिर इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर हैं. बुधवार की प्रात 4 बजे ही इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा, फरीदाबाद में मेट्रो ग्रुप के दो हॉस्पिटल्स पर छापेमारी की जा रही है, इसके अलावा आयकर विभाग की छापेमारी फरीदाबाद के भी कई हॉस्पिटल में चल रही है, इसके अतिरिक्त सर्वोदय हॉस्पिटल, एसएसबी हॉस्पिटल व ग्रेटर फरीदाबाद के एकॉर्ड हॉस्पिटल में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही हैं।     

नोएडा और एनसीआर में हार्ट के सबसे बड़े अस्पताल समूह के सेक्टर 11 और सेक्टर 12 में स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स विभाग के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी आज सुबह ही पहुंच गए अस्पताल के प्रवेश द्वारों को वह बंद कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया लेकिन इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखा गया कि अस्पताल में भर्ती या आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, अधिकारी कागजों की जांच पडताल करने में जुटे है.

कार्रवाई के बारे में अधिकारी कुछ कहने से बच रहे है, उनका कहना है कि कार्रवाई पूरी होने पर जानकारी साझा की जाएगी.इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के अनुसार मेट्रो अस्पताल पर अकाउंटेड कैश रिसीव, अनअकाउंटेड इन्वेस्टमेंट और अकाउंट बुक में मैनिपुलेशन के इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी की कार्रवाई के दौरान काफी सारे दस्तावेजों की जांच की जा रही है और काफी सारे दस्तावेज आयकर विभाग ने अपने कब्जे में लिए हैं. उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई पहले भी पहली बार नहीं हुई है इससे पहले भी इनकम टैक्स विभाग ने 2019 में न्यू हॉस्पिटल समेत कई डॉक्टरों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी. 

Related posts

फरीदाबाद: 3000 बन्दियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर जेल में निकाली तिरंगा यात्रा-जयकिशन छिल्लर

Ajit Sinha

ओखला वर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने ओल्ड फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा आग पर काबू पाने जुटी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर नगर निगम के 10 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई के आदेश जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x