Athrav – Online News Portal
दिल्ली

मेट्रो स्टेशन की दीवार पर महिला कलाकारों द्वारा तैयार कला कृतिका लोकार्पण, महिला सशक्तीकरण को समर्पित है थीम



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: प्रति वर्ष 8 मार्च को आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजनों कीश्रृंखला के रूप में डीएमआरसी द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जिसमें शहरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था, वेदिका फाउंडेशन के सहयोग से दिल्ली मेट्रो द्वारा द्वारका सेक्टर -14 मेट्रो स्टेशन पर ‘महिलाओं का शहर – दिल्ली-एनसीआर’ विषय पर एक भित्ति चित्र (म्यूरल आर्टवर्क) तैयार कराया है।

विकास कुमार, प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी तथा दिल्ली मेट्रो की प्रथम महिला डॉ. शालिनी सिंह ने भारत के विभिन्न हिस्सों से आई महिला कलाकारों द्वारा बनाए गए इस भित्ति चित्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वे सभी महिला कलाकार भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने स्टेशन की इस दीवार पर ये म्यूरल तैयार किया है। यह म्यूरल/भित्ति चित्र इस बात का परिचायक है कि दिल्ली-एनसीआर किस प्रकार ‘महिलाओं का महानगर’प्रतीत होता है, जहां महिलाएं स्वतंत्र और निडर होकर शहर में घूम सकती हैं। दिल्ली की विभिन्न आयु वर्गों की मस्त-मौला महिलाएं दिल्ली के सार्वजनिक जीवन में अपनी पैठ बना रही हैं।

इस भित्ति चित्र के अलावा महिला यात्रियों व डीएमआरसी की महिला कर्मचारियों के लिए इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले प्रश्न-मंच और स्लोगन प्रतियोगिताओं तथा कॉर्पोरेशन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। #WomenofDelhiMetro# विषय पर आधारित सोशल मीडिया अभियान भी चलाया गया है जिसमें महिला यात्री अपने यात्रा अनुभवों को साझा कर रही हैं कि दिल्ली मेट्रो ने उन्हें किस प्रकार दिल्ली-एनसीआर जैसे शहर में स्वतंत्र होकर आसानी से कहीं भी जाने-आने की सुविधा प्रदान की है।

Related posts

सुषमा स्वराज ने भारतीय छात्र की मदद को बढ़ाए हाथ

Ajit Sinha

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस पार्टी एवं सोनिया गाँधी पर हमला करते हुए 10 ज्वलंत प्रश्न पूछे।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हाथरस कुच करते वक़्त आज राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हुए धक्का -मुक्की करते हुए की 10 तस्बीरें- जरूर देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x