Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए दो एनकाउंटर में गैंगस्टर एक्ट में फरार समेत तीन बदमाश घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में तीन बदमाश घायल हुए हैं,  जिनमें  है. गैंगस्टर एक्ट में  वांछित  चल रहा आरोपित भी शामिल  है. पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है और उनके अपराधी इतिहास की जानकारी में जुटी  है पुलिस.
 
नोएडा सेंट्रल के कोतवाली सूरजपुर पुलिस द्वारा एवीजे हाइट्स के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित चल रहा आरोपित  पंकज बैंसला उर्फ बादशाह और फरमान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सिविल  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा,  कारतूस तथा स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल बरामद हुए  है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई  कर रही है।
 
पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरा एनकाउंटर ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच सलारपुर अंडरपास के पास हुआ जब वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार आते हुए दिखाई देख रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई  में आरोपित के गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान मोहित उर्फ भीमा निवासी बुलन्दशहर के रूप में हुई । घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।

 एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि 28 दिसम्बर को एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरी कर रहा था उसी दौरान घर का मालिक कौट आया तो उनके साथ मारपीट भी की थी। कब्जे से स्पलेन्डर बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस आरोपित का आपराधिक इतिहास तलाश रही है.

Related posts

पुलिस और चोरी, लूटपाट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठ भेड़ में, दो को लगी गोली, तीसरा कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार

Ajit Sinha

किडनी ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, उसके साथी की है तलाश

Ajit Sinha

राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए 32325 केसों में से 16986 केसों का हुआ निपटारा आपसी सहमति से-सुकिर्ती गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x