Athrav – Online News Portal
Surajkund अपराध फरीदाबाद

सूरजकुंड झूला हादसे मामले में झूला कंपनी के मालिक सहित दो आरोपितों को थाना सूरजकुंड की पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसआईटी गठित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेले में शनिवार की शाम को झूले की टूटने से हुए एक दर्दनाक हादसे के मामले में थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद की टीम ने आज रविवार को हिमाचल फैन केयर कंपनी के मालिक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला , जिला सिरमौर हिमाचल हिमाचल और नितेश निवासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट, उत्तर प्रदेश है। इस मामले में डीजीपी अजय सिंघल ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है,इनमें  एसीपी क्राइम-2 वरुण दाहिया, एनआईटी क्राइम ब्रांच इंचार्ज शीशपाल व सब इंस्पेक्टर संजय शामिल है। यह एसआईटी डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा की देखरेख में जांच की कार्रवाई करेगी। हादसे से मैं शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर, उनके शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस हादसे में कुल 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप- निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश एसपीओ थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर F 4176 कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आईआईटी 3rd एयर दिल्ली, अमीषा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर- 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी पहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ (डिस्चार्ज ), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78  (डिस्चार्ज), बलबीर वास सुल्तानपुर,(डिस्चार्ज ), अनुज निवासी  शेरपुर कासगंज, उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज ), पूजा निवासी  बहादुरपुर फरीदाबाद (डिस्चार्ज ) के नाम शामिल है। 

Related posts

फरीदाबाद: दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें सभी नागरिक : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान का कर रही नेतृत्व, 800 को किया गया रेस्क्यू

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावित्री पॉलीटेक्निक में आज धूमधाम से मनाया गया लौहड़ी पर्व।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x