Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सड़क हादसे में एक कार में सवार तीन लड़कों में से दो लड़कों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, एक जख्मी।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बिलासपुर के नजदीक रविवार देर रात सड़क हादसे में दो लड़कों  की घटना स्थल ही मौत हो गई जबकि एक लड़के को हल्की चोट लगी। मृतकों की पहचान राजस्थान के जयपुर में मानसरोवर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव व जोतवारा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सनथ चौधरी के रूप में की गई। घायल की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद सोमवार दोपहर जिले के नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर  परिजनों को सौप दिया हैं। 



पुलिस के मुताबिक  टाटा नेक्सॉन से तीन लड़के  जयपुर की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान आगे चल रहे अज्ञात वाहन बिना इंडिकेडर दिए ही मुड़ गया। इससे पीछे से आ रही कार उसमें घुस गई। आगे बैठे दोनों लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे लड़के  को हल्की चोट लगी है। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन सहित फरार हो गया। उसकी पहचान करने के लिए कोशिश  किए जा रहे हैं। पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related posts

गुरुग्राम : अवैध संबंध का मामला : सात साल पहले डा. महासिंह की हत्या 25 लाख की सुपारी देकर सरपंच धर्मबीर ने करवाई थी,अपराध शाखा सोहना ने 3 को किया गिरफ्तार ।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मरीजों की काफी चौकाने वाले आंकड़े आए हैं, कुल मरीज 5858 हैं, 22 जिलों के आंकड़े देखें

Ajit Sinha

बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक कार सवार पर चलाई ताबड़ तोड़ गोली, एक गोली बाजू को छूकर निकल गई -केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!