Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद स्वास्थ्य

क्रिकेट लीग के फाइनल में फरीदाबाद टाइगर्स ने हिसार हल्क्स की टीम को एक सनसनीखेज मैच में एक रन से हरा दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक में आयोजित आई एम ए हरियाणा क्रिकेट लीग के फाइनल में फरीदाबाद टाइगर्स ने हिसार हल्क्स की टीम को एक सनसनीखेज मैच में एक रन से हरा दिया। डॉ निखिल सचदेवा की कप्तानी में पहले खेलते हुए फरीदाबाद टाइगर्स ने बीस ओवर में 158 रन का लक्ष्य दिया।इसके जवाब में हिसार हल्क्स की टीम ने आखरी बॉल तक खेलते हुए 157 रन बनाकर मैच बहुत रोमांचकारी बना दिया। हिसार टीम को आखिरी ओवर में केवल छह रन चाहिए थे लेकिन डॉ निखिल ने आखिरी ओवर स्वयं डालकर ये मैच अपने कब्जे में कर लिया।डॉ.आकाश को 68 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
डॉ. बालियान को बेस्ट बोलर घोषित किया गया।

हरियाणा आई एम ए आउटगोइंग प्रधान डॉ एम पी जैन और इनकमिंग प्रधान डॉ सुनीला सोनी ने डॉ अनिल हंस ट्रॉफी फरीदाबाद टाइगर्स को प्रदान की। सिरसा के डॉ आशीष खुराना द्वारा खेलों के आयोजन को सराहा गया।पूर्व आई एम ए हरियाणा प्रधान  डॉ अजय महाजन, डॉ पुनीता हसीजा, संरक्षक डॉ बेनीवाल, डॉ पुनिया और पूर्व सचिव डॉ सोनी ने फरीदाबाद टाइगर्स को बधाई दी और रोहतक आई एम ए का धन्यवाद किया। फरीदाबाद आई एम ए के प्रधान डॉ राजीव गुंबर, सचिव डॉ. अनुज ढींगरा, डॉ ललित हसीजा, डॉ सुरेश अरोड़ा, डॉ प्रदीप गर्ग और सभी सदस्यों ने पूरी टीम को इस जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में वीरेंद्र भड़ाना ने बड़खल विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा के लिए प्रचार की काफी तेज।

Ajit Sinha

करनाल किसान आंदोलन: सरकार और किसान संगठनों के बीच हुआ समझौता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में भी नगर निगम, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में खिलेगा कमल : संदीप जोशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x