अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को पंचायत चुनावों में नामांकन पत्रों में से पंचायत चुनाव में आज सोमवार को जिला परिषद सदस्यों में 36 और ब्लॉक समिति सदस्यों में 72 लोगों ने फार्म वापिस लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के लिए 73 और जबकि पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब 243 लोगों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से फेयर फ्री सम्पन्न करवाने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की जा रही है।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर एआरओ तथा नोडल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आज नामांकन पत्रों के वापस लेने की प्रक्रिया के चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया के दिन सदस्य जिला परिषद सदस्यों के लिए 73 लोगों चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के लिए अब तक 243 लोगों चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों के लिए फरीदाबाद ब्लाक से 60 बल्लभगढ़ ब्लाक से 118 और तिगांव ब्लॉक से 65 लोगों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के फार्मों में से फरीदाबाद ब्लाक से 25, बल्लभगढ़ ब्लाक से 27 और तिगांव ब्लॉक से 20 लोगों ने फार्म वापस लिए हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

