Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मंडियों में, लाकॅडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई:  डीजीपी मनोज यादव 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों (सीपी और एसपी) को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के समय वर्तमान खरीद सीजन में राज्य की मंडियों में अनावश्यक रूप से एकत्रित होकर लॉकडाउन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को जारी आदेश में डीजीपी ने कहा कि लाकॅडाउन में चालू रबी सीजन के दौरान मंडियों में सभी अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश तथा अनावश्यक भीड़ पर अंकुश लगाया जाए ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की अनुपालना सुनिश्चित हो सके।
 
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज ने भी इस संबंध में हाल ही की कुछ घटनाओं का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए क्योंकि फसल खरीद प्रक्रिया से संबंधित विभाग भी किसानों या आढतियों को एसएमएस/ईमेल/फोन के माध्यम से सीमित संख्या में बुला रहे हैं। यादव ने बताया कि हाल ही में यह देखा गया है कि कुछ राजनीतिक तथा अन्य लोग मंडियों और अन्य खरीद केंद्रों पर गेहूं और सरसों की खरीद का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे है जोकि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश/ दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। चूंकि पुलिस और सिविल प्रशासन दोनों ही कोविड-19 के समय में बहुत कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विपदा के समय में पुलिस का साथ सहयोग करते हुए मंडियों का दौरा न करें। साथ ही, कोविड-19 को हराने के लिए कुछ दिन और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट करें नामित- पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमण की वजह से दीपेंद्र हुड्डा नहीं ले पाएंगे ध्वजारोहण कार्यक्रमों में हिस्सा, ध्वजारोहण करेंगे भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 18 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए है, इनमें 7 आईएएस, 10 एचसीएस, 1 आईएफओएस अधिकारी शामिल है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!