Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

सूर्या हॉस्पिटल की सालगिरह के उपलक्ष्य में सूर्या अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन, 101 यूनिट्स ब्लड एकत्रित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज एनआईटी स्थित सूर्या हॉस्पिटल की सालगिरह के उपलक्ष्य में सूर्या अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें में आज कुल 101 यूनिट्स का कलेक्शन किया गया। सभी रक्तदाताओं को वीआईपी का दर्जा दिया गया। इस शिविर के आयोजन में मुख्यतः रोटरी क्लब हेरिटेज के दीपक प्रसाद और उनके साथी; फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के रविंद्र डुडेजा; शक्ति सेवा दल से मोहन लाल अरोड़ा,कालू प्रधान, राजेंद्र भाटिया; संजय भाटिया;सूर्या अस्पताल से डॉक्टर सुरेश अरोड़ा,डॉ. राकेश मेहता, डॉ.करन अरोड़ा, डॉ रोहन मेहता (डोनर), रमेश, श्याम (डोनर),नंद किशोर (डोनर), पवन (पवन),संजय,वंशिका, दीनू और अन्य कई स्टाफ का सहयोग रहा।

रक्तदान करने वालों में डॉ. रोहन मेहता,डॉ.अंकिता,दर्शन भाटिया,सतीश अरोड़ा एडवोकेट,गांव बडोली,पाली और मेवला महाराजपुर के बहुत से रक्तदाता ,राहुल के करीब 12 मित्र,अनिल नसवा,अमित भाटिया, डॉ. करण अरोड़ा के मित्र रूहानी, अबीरा, अधिराज; विकास तनेजा,चंदर कांत, काजल भाटिया ,मोहित विरमानी, टोनी पहलवान के सपुत्र, व बहुत से अन्य रक्तदाताओं का सहयोग  रहा।रोटरी क्लब और सूर्या अस्पताल की तरफ से सभी को खानपान का सामान और गिफ्ट्स प्रदान किए गए। रमेश चंदीला द्वारा सबसे अधिक रक्तदाताओं को मोटिवेट कर के शिविर में लाया गया। रोटरी ब्लड बैंक के स्टाफ द्वारा न केवल बहुत मेहनत से रक्त इक्कठा किया, बल्कि उनकी टीम के तीन सदस्यों ने स्वयं भी रक्तदान किया।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिसिया सिस्टम फ़ैल, एक -एक दुकान में दो -दो बार होती हैं चोरी ढाई लाख नगद व लाखों की मोबाइल चोरी, देखिए – सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: कोविड -19 का मुकाबला करने में सरकार व कोरोना योद्धाओं की जबरदस्त प्रतिबद्धता -लेखक बंडारू दत्तात्रेय, राज्यपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक्सिस बैंक का एक कर्मचारी दिल्ली से गिरफ्तार, ठगों से मिलकर किया था फर्म का खाता वेरीफाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x