Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के एक घायल, एक गिरफ्तार लूटे हुए मोबाइल बरामद  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस और बाइक सवार शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घायल बदमाश के साथी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर तथा लूटे गए 8 मोबाइल फोन और तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं।  

 पुलिस की गोलियों से घायल विजय पुत्र धर्मवीर को  पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. नोएडा के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम  सेक्टर-44 के सामने चेकिंग की जा रही थी, तभी एमिटी गोल चक्कर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को देख कर रूकने का इशारा किया गया.  जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए सेक्टर-98 की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने पीछा कर जवाबी कार्रवाई की जिसमे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान हरियाणा निवासी विजय पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है.

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश के साथी  नौशाद उर्फ टोला को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर तथा नोएडा में विभिन्न स्थानों से राह चलते लोगों से छीने गए 8 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं, जो राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो जाते हैं। घायल विजय को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के अपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है

Related posts

फरीदाबाद:भतीजे ने चाकुओं से किया अपने चचेरे भाई समेत परिवार पर कातिलाना हमला, एक की मौत, चार घायल।

Ajit Sinha

बायर्स सीधे अपना 64 परसेंट और लीज रेंट जमा करा करके अपनी लीज डीड करा सकते हैं : डॉ अरुणवीर सिंह

Ajit Sinha

नकली सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में छापा,10000 से अधिक नकली बॉटल्स,अनगनित मास्क बरामद, कंपनी सील, देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x