Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

सब्जियों की आड़ में चंडीगढ़ से गुजरात भेजी जा रही थी करीब 25 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी पुलिस टीमों को नाकों पर पूरी सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने सूरज सिनेमा पार्किंग, सेक्टर-1 के पास नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कैंटर में आगे की तरफ सब्जियों की प्लास्टिक क्रेटें रखी हुई थीं, जबकि उनके पीछे बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाकर ले जाई जा रही थीं।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार क्राइम ब्रांच-3 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश कुमार निवासी जिला सोनीपत चंडीगढ़ से अवैध शराब लोड करके ट्रक कंटेनर के माध्यम से पंचकूला होते हुए आगे जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सूरज सिनेमा की ओर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की। सुबह संदिग्ध कंटेनर दिखाई दिया। पुलिस नाका देखकर चालक ने कंटेनर को तेज गति से भगाते हुए सूरज सिनेमा की पार्किंग की तरफ मोड़ दिया। इंचार्ज अजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने पीछा कर कंटेनर को रोक लिया और चालक राकेश कुमार को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में चालक ने कंटेनर में सब्जी लदी होने की बात कही, लेकिन जांच करने पर प्लास्टिक की क्रेटों के पीछे शराब की पेटियां छिपी हुई मिलीं। चालक से शराब का लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 564 पेटियां अवैध शराब जिसमें अंग्रेजी शराब, देशी शराब व बीयर बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ 15 प्लास्टिक क्रेट तथा कैंटर को भी कब्जे में लिया है।पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि इस संबंध में थाना सेक्टर-7 पंचकूला में आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम की धारा 61(1)(A) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी चालक ने खुलासा किया है कि शराब को चंडीगढ़ से लोड कर गुजरात पहुंचाया जाना था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के इस मामले को केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की पहचान करने के लिए गहनता से जांच की जाएगी। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान शराब कहां से लाई गई, किसके कहने पर लोड की गई, गुजरात में किस व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी तथा इस अवैध तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा सके।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंचकूला पुलिस अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध वाहनों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उन्हें शराब या अन्य अवैध सामान की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।के पीछे शराब की पेटियां छिपी हुई मिलीं। चालक से शराब का लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 564 पेटियां अवैध शराब जिसमें अंग्रेजी शराब, देशी शराब व बीयर बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ 15 प्लास्टिक क्रेट तथा कैंटर को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि इस संबंध में थाना सेक्टर-7 पंचकूला में आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम की धारा 61(1)(A) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी चालक ने खुलासा किया है कि शराब को चंडीगढ़ से लोड कर गुजरात पहुंचाया जाना था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के इस मामले को केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की पहचान करने के लिए गहनता से जांच की जाएगी। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान शराब कहां से लाई गई, किसके कहने पर लोड की गई, गुजरात में किस व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी तथा इस अवैध तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पंचकूला पुलिस अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध वाहनों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उन्हें शराब या अन्य अवैध सामान की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: भाजपा पंचकूला की जिला टीम घोषित

Ajit Sinha

रिश्तों के कत्ल का खौफनाक दास्तान, प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या,सेफ्टी टैंक में दबाया।

Ajit Sinha

जिगोलो बनाकर हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देने वाले फरीदाबाद व गाज़ियाबाद का दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x