Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

खाने को नहीं मिले अंडे तो घर छोड़कर भागी महिला, पति बोला- मैं रोजाना नहीं ला सकता

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक विचित्र घटना सामने आई है, एक महिला घर में पति द्वारा अंडे नहीं दिए जाने के कारण घर छोड़कर भाग गई. पुलिस के अनुसार, कैंपियरगंज में रहने वाली महिला चार महीने पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और बाद में वापस आ गई थी.उसने पुलिस को बताया था कि पति ने उसे अंडे खाने को नहीं दिए और इस बात से वह दुखी हो गई.



महिला का शनिवार को भी पति के साथ अंडों को लेकर विवाद हुआ और एक बार फिर वह घर से भाग गई. उसका प्रेमी भी अपने घर पर नहीं है, ऐसा माना जा रहा है कि दोनों साथ में फिर से भाग गए हैं.पति दिहाड़ी मजदूर है, उसका कहना है कि वह परिवार के लिए रोज खाने के लिए अंडों का इंतजाम नहीं कर सकता है. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का प्रेमी इसी बात का फायदा उठाकर रोज अंडे लेकर आता था. उसने कहा, ‘वह अंडा खाने की शौकीन है और उसका प्रेमी रोज उसके लिए अंडा लेकर आता था.’

Related posts

वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन:समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए सुश्री अंशुल अग्रवाल को किया सम्मानित      

Ajit Sinha

स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के साथ देर रात्रि में पत्रकार व युवा जिलाध्यक्ष मथुरा ने अपना जन्मदिन मनाया   

Ajit Sinha

मथुरा : कोतवाली थाने में दो पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हुई मार -पीट, तमाशा बनी कोतवाली पुलिस कर्मी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!