Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

खाने को नहीं मिले अंडे तो घर छोड़कर भागी महिला, पति बोला- मैं रोजाना नहीं ला सकता

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक विचित्र घटना सामने आई है, एक महिला घर में पति द्वारा अंडे नहीं दिए जाने के कारण घर छोड़कर भाग गई. पुलिस के अनुसार, कैंपियरगंज में रहने वाली महिला चार महीने पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और बाद में वापस आ गई थी.उसने पुलिस को बताया था कि पति ने उसे अंडे खाने को नहीं दिए और इस बात से वह दुखी हो गई.



महिला का शनिवार को भी पति के साथ अंडों को लेकर विवाद हुआ और एक बार फिर वह घर से भाग गई. उसका प्रेमी भी अपने घर पर नहीं है, ऐसा माना जा रहा है कि दोनों साथ में फिर से भाग गए हैं.पति दिहाड़ी मजदूर है, उसका कहना है कि वह परिवार के लिए रोज खाने के लिए अंडों का इंतजाम नहीं कर सकता है. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का प्रेमी इसी बात का फायदा उठाकर रोज अंडे लेकर आता था. उसने कहा, ‘वह अंडा खाने की शौकीन है और उसका प्रेमी रोज उसके लिए अंडा लेकर आता था.’

Related posts

मथुरा: एंबुलेंस का अधिक किराया वसूल करने वालों के खिलाफ की जानी चाहिए सख्त कार्रवाई- विनोद दीक्षित                

Ajit Sinha

बच्चों को बंधक बनाने वाले दंपति की अनाथ बच्ची की आईजी ने कराई 1 लाख की एफडी , इस बच्ची को आईपीएस बनाऊंगा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: माफिया अतीक का बेटा असद व शूटर गुलाम की यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में किया ढेर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!