Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगा, एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।अमृतसर से पार्टी उम्मीदवार गुरजीत औजला के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए विशाल भीड़ के बीच अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, देश के संविधान की नींव में गुरु नानक जी, भगवान बुद्ध, बसवन्ना जी की सोच है। गुरु नानक देव जी ने कहा था- सभी समान हैं, सभी का सम्मान होना चाहिए, सभी के साथ प्यार से रहना चाहिए। हिंदुस्तान का संविधान भी यही कहता है। लेकिन, नरेंद्र मोदी और भाजपा देश के संविधान को खत्म कर देना चाहते हैं। यदि भाजपा संविधान पर आक्रमण कर रही है तो बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की सोच पर भी आक्रमण कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ने पिछले दस साल में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आई। इनके खिलाफ किसान सड़कों पर उतरे तो उन्हें आतंकवादी कहा गया। मुझे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान किसानों ने तीन बातें कहीं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं होता। फसलों का सही दाम नहीं मिलता। फसल बीमा का पैसा नहीं मिलता। इसलिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी मिलेगी। फसल बीमा की नई रूप-रेखा तैयार होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, नरेंद्र मोदी आजकल बहुत इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे ही इंटरव्यू में एक चमचे ने उनसे पूछा कि हिंदुस्तान में अमीर लोग अमीर होते जा रहे हैं। वहीं गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। इस बारे में आप क्या सोचते हैं। नरेंद्र मोदी कुछ देर सोचकर कहते हैं कि ‘क्या मैं सबको गरीब बना दूं।’ नहीं मोदी , हम चाहते हैं कि जो आप अरबपतियों के लिए करते हो, वो आप गरीबों के लिए करो।राहुल गांधी ने कहा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में हर साल एक लाख रुपये डाले जाएंगे। नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों की जेब में पैसा डाला। उस पैसे से उन्होंने अमेरिका, दुबई में जमीन खरीदी, बिजनेस किया। लेकिन जब हम गरीबों को पैसा देंगे तो आप शर्ट, पैंट, जूता, मोटरसाइकिल खरीदेंगे। जैसे ही जनता ये सब खरीदना शुरू कर देगी, वैसे ही हिंदुस्तान की बंद फैक्ट्रियां चालू हो जाएंगी। उन्हीं फैक्ट्रियों में हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर मजदूरों को मनरेगा में 400 रुपये की मजदूरी मिलेगी। आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों की आमदनी दोगुनी होगी। केंद्र में खाली पड़ी 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी। युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा और साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

Related posts

गणमान्य लोगों, कार्यकर्ताओं, नागरिक संगठनों व संस्थाओं से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया लंबा संवाद।

Ajit Sinha

कोरोना वायरस से निपटने के लिए 25 अस्तपालों में 230 बेड, 3.50 लाख से ज्यादा एन 95 मास्क बांटने की व्यवस्था की है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गांव नीमका में ग्रामीणों को लुटेरी पार्टियों से होशियार रहने की अपील की : भाजपा नेता राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x