Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

मुझे तो ऐसा लगा जैसे वो कंगना नहीं, मैं बोल रही हूं- शिल्पा शिंदे

मुंबई। टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ की कभी अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकीं शिल्पा शिंदे लंबे समय के बाद स्क्रीन पर लौटी हैं। बड़े परदे पर ऋषि कपूर और परेश रावल के साथ, फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में एक डांस नंबर के साथ। शिल्पा अपने शो को लेकर विवादों में रही थीं और इस दौरान बेबाकी से अपनी बात रखी थी। उन्हें लगता है कंगना रनौत भी उन्हीं की तरह हैं।

शिल्पा ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि हाल ही में जिस तरह से कंगना रनौत ने इंडस्ट्री के कई सच सामने लाये हैं, मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे वह मैं ही बोल रही हूं। कंगना जैसी हिम्मत सब में होनी चाहिए लेकिन कम लोग वह ऐसा कर पाते हैं कि काम करते हुए इंडस्ट्री की पोल खोलें। “मैं तो सब झेल चुकी हूं। अब भी सिंटा से मेरी लड़ाई जारी है। अब भी उन पर जो मैंने तीन केस किये हैं , मैं वापस नहीं लेने वाली हूं।” शिल्पा कहती हैं कि हम एक्टर्स मजबूरी में चुप हो जाते हैं। इसलिए इनका मन बढ़ा होता है। कंगना ने जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए कहा वही उन्होंने टीवी वालों के लिए कहा। लेकिन ऐसा कहने पर उनके सपोर्ट में कोई नहीं आया।

Related posts

36 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक संध्या में विदेशी कलाकारों ने जमाए रंग

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा दिल्ली में 36वां गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल जी महामारी में कलाकारों की फरियादों को सुनों, मदद को आगे आओ, रोजी-रोटी की संकट को दूर करों।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x