Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

मोबाइल फोन तलाशने और कार्रवाई करने के नाम पर 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते होमगार्ड स्वयंसेवक गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनीपत में 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कुंडली पुलिस स्टेशन में तैनात एक होमगार्ड स्वयंसेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सोनू (34 वर्ष), निवासी गांव औरंगाबाद, जिला सोनीपत  है। आरोपित ने शिकायतकर्ता का खोया हुआ मोबाइल फोन तलाशने और इस संबंध में कार्रवाई करने की एवज में कथित तौर पर 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन खो गया था। आरोप है कि होमगार्ड स्वयंसेवक सोनू ने मोबाइल फोन तलाशने और इस संबंध में कार्रवाई करने के बदले शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसवी एवं एसीबी की सोनीपत यूनिट ने मामले में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपित  को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी रोहतक में एफआईआर नंबर 38, दिनांक 15 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई सीडीसी/इंस्पेक्टर उषा, एसवी एवं एसीबी यूनिट सोनीपत के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में  अमित कुमार, एचसीएस, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), खरखौदा तथा शैडो गवाह के रूप में एसडीएम कार्यालय, खरखौदा में कार्यरत स्टेनो सुदीप मौजूद रहे।

Related posts

साइबर सेल ने आज लगभग 18 लाख रूपए के गुम हुए मोबाइल फोन्स को तलाश कर असली मालिक को सौपा।

Ajit Sinha

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी इसके कोई शक नहीं- राहुल गांधी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 33 आईपीएस एंव एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x