Athrav – Online News Portal
गुडगाँव पंचकूला स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री आरती ने पंचकूला नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पंचकूला का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न वार्डों का दौरा कर वहां इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की इमरजेंसी, लेबर रूम, एनआईसीयू वार्ड, ओपीडी, आईसीयू, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक विभाग सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवाइयों और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार तथा सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया।Nमंत्री आरती सिंह राव ने अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत संचालित जनऔषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

आरती सिंह राव ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि गर्मियों को देखते हुए अस्पताल में एयर कंडीशनिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए, ताकि दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिला वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और कहा कि अस्पताल में महिला मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि महिला वार्ड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाए ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में नवजात शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां भर्ती बच्चों की देखभाल की व्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने एक नवजात बच्चे को गोद में लेकर उसे आशीर्वाद दिया और वहां कार्यरत डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रयासों पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को उपलब्ध दवाइयां अस्पताल से ही प्रदान की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों की विस्तृत सूची भी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे मरीजों की जांच और उपचार पूरी ईमानदारी से करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक मनीष बंसल, सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के डॉक्टर और अधिकारी मौजूद रहे।…..

Related posts

मानेसर नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर के चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में राहत भरी खबर: पिछले 48 घंटों में 33 लोगों के पॉजिटिव केस का मामला जस की तस,11 मरीज हुए ठीक, 22 लोग हॉस्पिटल में भर्ती।   

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x