Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा के भट्टू कलां थाने को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन‘ अवार्ड,केंद्रीय गृह मंत्री ने बेस्ट पुलिस स्टेशन ट्रॉफी से किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारत के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में शामिल फतेहाबाद जिले के ’भट्टू कलां पुलिस स्टेशन’ को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित एक समारोह में भट्टू कलां थाने के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश को ट्रॉफी प्रदान की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले भट्टू कलां थाने को वर्ष 2021 के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस थानों में शुमार किया था।

पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल ने फतेहाबाद के एसपी और भट्टू कलां थाने के पूरे स्टाफ को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान राज्य के अन्य पुलिस थानों को पब्लिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज द्वारा पुलिस में प्रोफैशनलिज्म, टेकनाॅलोजी के उपयोग के माध्यम से सेवा वितरण के मानकों, प्रक्रिया पहल और पुलिसिंग में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने के दृष्टिकोण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रति वर्ष देश भर के पुलिस स्टेशनों का सर्वेक्षण कर अपराध दर, मामलों की जांच और निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा जैसे मापदंडों के आधार पर पुलिस स्टेशनों का चयन करता है।

Related posts

मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने पर 3 आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील,मामला मौली विवाद से जुड़ा।

Ajit Sinha

जिला उपभोक्ता फोरम ने सुनाई ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को एक महीने के जेल की सजा।

Ajit Sinha

पलवल में 7 मौतों में से दो मौतें 5 साल से कम आयु के बच्चों की निमोनिया से और 5 मौतें 5 साल से अधिक आयु के बच्चों की हुई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x