Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

आवासीय, व्यवसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी करेगा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 18 से 21 मार्च, 2026 तक आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत संपत्तियों और बहु-मंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी की जाएगी.हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण द्वारा सभी जोनस की आवासीय व व्यावसायिक साईट्स ( प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम साईट्स, क्लिनिक साईट्स व सभी स्कूल साईट्स के लिए 18 मार्च को नीलामी की जाएगी।

इसी प्रकार, गुरुग्राम और रोहतक ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) के लिए 19 मार्च को नीलामी की जाएगी। जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) हेतु 20 मार्च, 2026 को नीलामी की जाएगी।उन्होंने बताया कि सभी जोनस की प्रमुख स्थलों (मेजर साईट्स ) जैसे कि व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत तथा बहु-मंजिला इमारत स्थलों के लिए ई-नीलामी 21 मार्च, 2026 को की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि ई-नीलामी नीति 19 सितम्बर, 2025 की धारा संख्या-4 में संशोधन के अनुसार, मेजर साईट्स के लिए अब सिर्फ न्यूनतम तीन ईएमडी अनिवार्य होंगी, जिसकी नीलामी 21 मार्च, 2026 की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ई-नीलामी सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। स्थलों की पूरी जानकारी और ई-नीलामी की नियम और शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आने वाली ई-नीलामी की अधिक जानकारी प्राधिकरण की वैबसाइट http://hsvphry.org.in तथा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

हरियाणा: जेजेपी संगठन में विस्तार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में 36 पदाधिकारी बनाए

Ajit Sinha

पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना ने आज पलवल से भरी हुंकार, लाखों की संख्या में दिल्ली को घेरेंंगे चारों ओर से

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के दीपावली मेला में प्रति दिन मनाया जाएगा जश्न, महिलाएं निभा रही हैं शानदार भूमिका-वीडियो में देखे झलक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x