Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: 50 हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियों का जखीरा बरामद, कार सवार महिला सहित चार गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला सिरसा से एक महिला सहित कार सवार चार लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 50 हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई हैं । हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एक टीम गश्त व चैकिंग के दौरान डिंग मोड़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार को शक के बिनहा पर रुकवाकर तलाशी ली तो कार सवार लोगों के कब्जे से 50 हजार नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान खोरी कंला जिला मेवात निवासी अज तथा राजस्थान निवासी मुकेश, रवि तथा राधा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस  दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान नशीली गोलियों की तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस ने जमा करवाया 1 करोड़ 35 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स

Ajit Sinha

इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों की पत्नी के बारे में अपमान जनक सामग्री पोस्ट करने वाले को मौत के घाट उतारने वाला अरेस्ट।

Ajit Sinha

आमजन के खोए हुए 100 मोबाईलों को साईबर सैल, गुरुग्राम की पुलिस ने ढूंढ कर किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x