अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन ड्यूटी मीट में हरियाणा पुलिस की इक्वेस्ट्रियन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक अपने नाम किए। टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के टेकनपुर में 15 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इक्वेस्ट्रियन खेलों में यह उपलब्धि न केवल टीम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह हरियाणा पुलिस की पेशेवर दक्षता और प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता को भी दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हरियाणा पुलिस के खिलाड़ी इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में अनुशासन, साहस, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत बनाती हैं। उन्होंने पदक विजेताओं और पूरी इक्वेस्ट्रियन टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत ) संदीप सिंह कश्यप, कंसल्टेंट के-9 एवं माउंटेड पुलिस को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग ने टीम की तैयारी को मजबूती प्रदान की।प्रतियोगिता के ग्रेड-II शो जंपिंग (जो कि इस प्रतियोगिता का सबसे कठिन इवेंट माना जाता है) में कांस्टेबल संदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने शो जंपिंग प्री-नोविस इवेंट में भी चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार टेंट पेगिंग इंडिविजुअल इवेंट में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। टीम इवेंट में भी हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार समन्वय और कौशल का परिचय दिया। मेडले रिले इवेंट में एएसआई रणवीर, हेड कांस्टेबल दीपक और हेड कांस्टेबल सुरेश की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा पुलिस को गौरवान्वित किया। वहीं टीम टेंट पेगिंग इवेंट में एसआई दिनेश, एएसआई संजीव, एएसआई जितेंद्र और हेड कांस्टेबल दीपक की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। पदक विजेताओं ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों को खेल और पेशेवर प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार प्रोत्साहित कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहे हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

