Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस मुस्तैद: जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद रेलवे सुरक्षा कड़ी: एडीजीपी, नवदीप विर्क 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी के बाद राज्य भर में रेलवे स्टेशनों और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था,  नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते बताया कि प्रदेश  में रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सघन चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशनों के भीतर और आसपास उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बल की तैनाती की गई है।



एहतियात के तौर पर, नियमित जांच के अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों के बाहर खड़े वाहनों की भी जाँच की जा रही है। किसी भी अर्पिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल द्वारा अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे स्टेशनों के परिसर के भीतर किसी भी संदिग्ध तत्वों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए आरपीएफ के साथ जीआरपी के जवानों द्वारा सयुंक्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। 

Related posts

पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा: धर्मस्थली विश्व तीर्थ नगरी व दिव्य कुरुक्षेत्र के रुप में किया जाएगा विकसित:दत्तात्रेय

Ajit Sinha

पलवल में कार्यरत सहायक कृषि अभियंता आमीन को ₹45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!