Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने जारी किए ड्रग्स कंट्रोल हैल्पलाइन नंबर, नशा मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में अहम कदम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा ड्रग्स के खिलाफ जंग को आगे बढ़ाते हुए नषे की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं ताकि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाकर जनसहयोग से नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा सके। इन नंबर पर आमजन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए ड्रग्स से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा कर सकते हैं।



पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नशे की बिक्री, खरीद और तस्करी बारे सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 7087089947,टोल फ्री नंबर 1800-180-1314 और लैंड लाइन 01733-253023 पर सूचित किया जा सकता है। मोबाइल नंबर पर किसी भी समय जानकारी साझा की जा सकती है जबकि टोल फ्री व लैंड लाइन नंबर पर नशे संबंधी बहुमूल्य सूचना देने के लिए कार्यालय समय के दौरान सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, अपराध शाखा,पंचकूला में स्थापित इंटरस्टेट काॅमन ड्रग्स सचिवालय के ईमेल sectt-drugs.pol@hry.gov.in पर भी जानकारी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी वनशा संबंधी सटीक और ठोस जानकारी प्रदान करने के लिए उपयुक्त इनाम भी दिया जाएगा।प्रवक्ता ने लोगों से राज्य में मादक पदार्थों की बिक्री, खपत और उपयोग के खिलाफ निडर होकर आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए उपरोक्त नंबरों व ईमेल पर पुलिस को सूचित करें। समय पर जानकारी प्राप्त होने से पुलिस को नशा तस्करी में शामिल लोंगों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी।

Related posts

व्हाट्सएप यूज़र्स सावधान: हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सएप हैकिंग को लेकर जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha

पलवल: उपायुक्त ने कोरोना पॉजीटिव केस मिलने पर जिला में किए कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha

हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, अब तक 32 उम्मीदवारों का नाम तय हो चुका है। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!