Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने कोविड-19 लॉकडाउन में अवैध शराब माफिया पर कसा शिकंजा, 392 केस दर्ज कर 449 लोगों को गिरफ्तार किया 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान शराब माफिया पर प्रहार करते हुए शराब के अवैध भंडारण,परिवहन,बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 392 मामले दर्ज कर 449 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन दौरान 1 लाख 1 हजार से अधिक अवैध शराब की बोतलें भी जब्त की गई।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि नियमित कर्तव्यों के अलावा, राज्य पुलिस बल के सभी अधिकारी व जवान प्रदेश में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करते हुए कोविड-19 के प्रसार को रोकने से संबंधित अन्य कार्यों में प्रमुखता से अपनी डयूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद सरकार द्वारा सोषल डिस्टेंसिंग के तहत एहतियाती उपाय के रूप में, सभी जगह शराब की बिक्री को बंद करने का आदेश देने के बाद हमारी पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस दिशा में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की रोकथाम के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप, अब तक 49,252 बोतल अंग्रजी शराब, 17,257 देशी शराब, 30,824 अवैध शराब, 3894 बोतल बीयर और 1510 लीटर लाहन जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, शराब के अवैध परिवहन में उपयोग किए जाने वाली 4 कार, 1 जीप, 1 मोटरसाइकिल और 2 कैंटरों को भी जब्त किया गया है। अवैध षराब  की ब्रिकी के खिलाफ अधिकतम 51 मामले फरीदाबाद जिले में दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार 43 मामले हिसार में और 38 मामले रोहतक में दर्ज किए गए। विर्क ने लोगों से पुलिस के निर्देशों की अनुपालना करते हुए 21 दिनों के लाकॅडाउन को लागू करने में पुलिस कर्मियों का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

Related posts

भर्ती 1 जुलाई से 21 जुलाई तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम सोहना रोड गुरूग्राम में होगी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक आयोजित

Ajit Sinha

500 से ज्यादा लग्जरी वाहन चुराने वाले अली जैदी गिरोह के बदमाश आरिफ हुसैन चोरी की इनोवा कार के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!