Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज 7 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को किया अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने जींद जिले में अफीम की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7 किलो 146 ग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि किनाना के पास से गिरफ्तार किए  गए व्यक्तियों की पहचान जींद के सतीश और टोहाना निवासी बलविंदर के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने नाका लगाकर इन दोनों को दबोच लिया। दोनों संदिग्ध व्यक्ति जुलाना से जींद की तरफ आ रहे थे। सतीश के पास से 2 किलो 56 ग्राम और बलविंदर के पास से 5 किलो 90 ग्राम अफीम बरामद की गई।    

Related posts

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को दोषी करार दिया है

Ajit Sinha

एक कारोबारी के साथ तीन करोड़ 26 लाख की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

8 साल की बच्ची का अपहरण कर, उसके साथ रेप करने के आरोपित को तुरंत अरेस्ट कर, 3 दिनों में कोर्ट में किया चालान पेश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!