Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद में 23000 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित एक को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद जिले में एक आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत काबू कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाली 23000 गोलियां बरामद की हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी नार्कोटिक सेल की एक टीम नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गश्त के दौरान दौरान मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति एरिया में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने के लिए आने वाला है।

जानकारी मिलने पर,पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 23,000 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछने पर पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला हिसार के निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के रूप में हुई।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। नशा तस्करी के इस रैकेट में जुडे अन्य की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से की शिष्टाचार भेंट

Ajit Sinha

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बजट सत्र के दौरान दी जानकारी, अब कस्बों में भी बनेगा बाईपास

Ajit Sinha

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा समेत 203 कांग्रेस नेताओं और कार्य कर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज-लाठी चार्ज का देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!